HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में रूक्वेस टेरियर सिक्योरिटी के सौजन्य से बिझड़ी के शिवम वोकेशनल ट्रेनिंग एसआईवीटी में 11 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
बिझड़ी में आयोजित इस रोजगार मेले में सुरक्षा पर्यवेक्षक, सुरक्षागार्ड और लेडी गार्ड्स के लगभग 300 पदों को भरा जाना है। इन विभागों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपना करियर बनाने का मौका मिल सकता है। इस मेले में मेट्रिक उत्तीर्ण 20 से 50 वर्षीय पुरुष, महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चयनित उम्मीदवार को 14 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले इच्छुक आवेदक निर्धारित समय पर अपने बायोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक तथा तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group