Loading...

एसडीएम गोहर ने हटगढ़ स्कूल में दिलाई मतदान की शपथ

By PARUL Published: 16 May 2024, 5:59 PM | Updated: 16 May 2024, 5:59 PM 1 min read

स्वीप टीम ने हटगढ़ स्कूल में बच्चों और अध्यापकों को बताया मतदान का महत्व

HNN/मंडी

एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में “मा भी पाणा वोट” थीम के तहत नाचन विधानसभा की स्वीप टीम ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में जाकर मतदान तथा इसके महत्व की बात समझाई। एसडीएम गोहर ने बच्चों, अध्यापकों और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।

एसडीएम गोहर ने बच्चों को अपने अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बताया। उन्होंने बच्चो को बोला कि 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन बच्चे अपने घरवालों और अन्य लोगों को साथ लेकर के अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करने को प्रेरित करें तथा नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें।

बच्चों को बोला कि 1 जून को अपने रिश्तेदारों आदि की बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान देख के सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने वोट डाला है या नहीं। उन्होंने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में नाचन विधानसभा में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है लेकिन प्रयास करें कि इससे भी अधिक मतदान हो।

स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वित्तीय स्थान पाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे गए। हटगढ़ स्कूल में पेंटिंग में गीतांजलि और भूपेश, नारा लेखन में शिवांगी और राहुल भारद्वाज, भाषण में तन्वी भारद्वाज और गीतांजली क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के बच्चों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यकर्मों में मतदान करने का संदेश दिया गया। तन्वी भारद्वाज द्वारा मतदान के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया। साक्षी व सखियों ने बहुत अच्छा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया। अंत मे वंशिका और सखियों द्वारा आकर्षक नाटी प्रस्तुत की गई।