Loading...

कांग्रेस और भाजपा ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

By PARUL Published: 2 Oct 2024, 2:17 PM | Updated: 2 Oct 2024, 2:17 PM 1 min read

HNN/शिमला

शिमला में कांग्रेस और भाजपा ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है और अहिंसा के रास्ते पर गांधी चलते थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का कोई मंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देने नहीं पहुंचा।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का आजादी और देश निर्माण में अहम योगदान रहा है। भारत आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गांधी और शास्त्री के विचारों व मूल्यों पर देश के विकास को बढ़ाने की आज जरूरत है।