लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/काँगड़ा

हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा डिपो की बस सेवा जो लगभग दस वर्षों से जसवां प्रागपुर, ज्वालामुखी, कुटलैहड़ से होकर चंडीगढ़ जाती थी, को बार-बार बंद करने से लोगों में रोष है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग एक साल से इन लिंक गांवों में खटारा बस भेजी जा रही थी जो कहीं भी खड़ी हो जाती है।

देहरा आर.एम. कुशल ने बताया कि इस बस की इनकम कम है। बसों के स्पेयर्स पार्ट में कमी के कारण इस रूट को चालू नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही समस्या का समाधान होता है, पुनः इस बस रूट को लोगों की सुविधा के लिए चालू कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस बस को जल्द से जल्द चलाया जाए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बस सेवा के बंद होने से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]