Loading...

चंबा में युवती के लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 16 Feb 2026, 8:35 AM | Updated: 16 Mar 2026, 12:25 PM 1 min read

चंबा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

चंबा

चिकित्सक के पास जाने की बात कहकर निकली थी घर से
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को उसकी बेटी ने तबीयत खराब होने की बात कही और क्षेत्र में ही डॉक्टर के पास दवाई लेने जाने की सूचना दी। इसके बाद वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

शाम तक घर नहीं पहुंची बेटी
पिता ने बताया कि वह दिनभर मेहनत-मजदूरी के बाद जब शाम को घर लौटा तो बेटी घर नहीं थी। उस समय पत्नी और दूसरी बेटी रिश्तेदारों के यहां गई हुई थीं। काफी तलाश के बावजूद बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।

पिता ने जताया बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस थाना चंबा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की पुष्टि एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए जांच जारी है।