Loading...

छेत्रां स्कूल में स्वास्थ्य जांच व एनीमिया जागरूकता शिविर आयोजित

By Shailesh Saini Published: 18 Feb 2026, 4:37 PM | Updated: 18 Feb 2026, 4:37 PM 1 min read

90 विद्यार्थियों की जांच, पोषण व स्वच्छता पर दी गई जानकारी

ऊना/ वीरेंद्र वनियाल

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छेत्रां (हरोली) में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान 90 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक मेडिकल परीक्षण किए गए। विद्यार्थियों को पोषण, एनीमिया (खून की कमी) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।छात्रों को संतुलित एवं आयरन युक्त आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में टीम सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष ठाकुर और निहाल सिंह ने सेवाएं प्रदान कीं।स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सहित स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देते हुए इस पहल की सराहना की।

Tags: