जमीनी विवाद को लेकर महिला से की मारपीट, मामला दर्ज

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 4:48 PM | Updated: 30 Jun 2024, 4:48 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत बडेराह में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट हुई है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सुमन देवी, निवासी बडेराह ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस की रचना देवी को खेत में बुआई करने से रोका, तो रचना ने उसका रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं आरोपी महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रचना देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।