HNN/कांगड़ा
जसूर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र में फुटपाथ पर सामान सजाने पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस ने कारोबारियों को चेतावनी दी कि वे अपना सामान फुटपाथ से हटा लें, नहीं तो इसे जब्त कर लिया जाएगा।
नूरपुर प्रशासन को काफी समय से शिकायतें आ रही थीं कि कस्बे में मुख्य बाजार के अलावा शगुन गली में कुछ कारोबारी अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ पर रख रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जसूर व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू महाजन ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि एसडीएम के निर्देशों का पालन करें। अगर नहीं मानें तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा, जिसके बाद व्यापार मंडल कुछ नहीं कर पाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





