टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

By Ankita Published: 12 May 2024, 12:14 PM | Updated: 12 May 2024, 12:14 PM 1 min read

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के कारण 13 मई को विद्युत सेवा बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने दी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नगल कला, टाहलीवाल, मानुवाल, बट्ट कला, गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी और अद्योगिक क्षेत्र बाथू व बाथड़ी में बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।