Loading...

ठंड बढ़ने के साथ ही थमने लगे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों ने…

By SAPNA THAKUR Published: 4 Dec 2022, 3:42 PM | Updated: 4 Dec 2022, 3:43 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में ठंड का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे डेंगू के केस भी घटना शुरू हो चुके हैं। पहले जहां जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना भारी मात्रा में डेंगू के मामले सामने आते थे तो वही अब इन दिनों बेहद कम मामले सामने आ रहे हैं जिससे जिला स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष मई से लेकर अब तक 2442 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जबकि इन दिनों एक से दो मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन का कहना है कि जिले में सर्दी का मौसम शुरू होते ही डेंगू के मामलों में कमी आई है। इन दिनों रोजाना दो से चार ही मामले सामने आ रहे हैं।