लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दशमेश रोटी बैंक ने 60 जरूरतमंद परिवारों को बांटा निशुल्क राशन

Ankita | 9 अप्रैल 2024 at 3:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

स्कूली बच्चों को जूते, बैग व पाठ्य सामग्री भी करवाई उपलब्ध

HNN/ नाहन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से जरूरमंद 60 परिवारों को निशुल्क महीने भर का राशन वितरित किया गया है। इस दौरान यहां विशेष तौर पर गरीब बच्चों को स्कूली जूते व बैग समेत अन्य पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले इन बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। मीडिया से रूबरू हुए समिति के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा बीते 6 वर्षों से समाज सेवा में कार्य करते हुए प्रत्येक माह जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन मुहैया करवाया जा रहा है।

जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड, तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। इसी कड़ी में आज स्कूली बच्चों को भी जूते व स्कूल बैग समेत अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

ताकि गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना ना करें। उन्होंने कहा कि सोसायटी का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद को आवश्यकता अनुसार मदद पहुंचाई जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]