सिरमौर में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी : उपायुक्त प्रियंका वर्मा
जिला सिरमौर में जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जनसाधारण के अवलोकन के लिए संबंधित कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेगी।
सिरमौर/नाहन
कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी अधिसूचना
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला परिषद वार्डों के परिसीमन संबंधी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना जिला परिषद कार्यालय, संबंधित पंचायत समितियों तथा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आमजन की जानकारी हेतु उपलब्ध रहेगी।
नई ग्राम सभाओं का गठन
प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सभा क्षेत्रों के विभाजन एवं पुनर्गठन के तहत कई नई ग्राम सभाओं के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम सभा कोटला बांगी और डिब्बर से नई ग्राम सभा कडौली दोची, संगड़ाह की ग्राम सभा सांगना से गाताधार स्थित मंडवाच तथा भवाई से नई ग्राम सभा कुफर-कैंथू का गठन प्रस्तावित है।
इसी प्रकार विकास खंड ददाहू की ग्राम सभा भाटगढ़ से नई ग्राम सभा चाड़ना, नाहन विकास खंड की ग्राम सभा कालाअंब से मोगीनंद और नगल सुकेती, ग्राम सभा मात्तर से नलका तथा ग्राम सभा नाहन से नाहन-II (मुख्यावास स्थित खजूरना) का गठन किया गया है। विकास खंड शिलाई की ग्राम सभा बान्दली से नई ग्राम सभा सियासू की स्थापना भी प्रस्तावित है।
वार्डों में हो सकते हैं आंशिक संशोधन
उपायुक्त ने बताया कि नई ग्राम सभाओं के गठन के दृष्टिगत जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों एवं वार्डों के नामों तथा वार्डों में शामिल ग्राम सभाओं की संख्या में आंशिक संशोधन संभव है।