Loading...

दीपावली पर ऊना में अग्निशमन विभाग की विशेष तैयारी

By NEHA Published: 17 Oct 2024, 9:47 PM | Updated: 17 Oct 2024, 9:47 PM 1 min read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दीपावली के अवसर पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने दीपावली तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

जिले में अग्निशमन विभाग के 80 से अधिक कर्मचारी दीपावली के दौरान मुस्तैद रहेंगे। विभाग ने अपनी सभी गाड़ियों और उपकरणों की जांच-परख भी कर ली है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत उपयोग में लाया जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आग लगने की घटना होने पर तत्काल सूचना दें।

ऊना जिले में रामुपर, बंगाणा, अंब और टाहलीवाल में अग्निशमन केंद्र और चौकियां स्थापित हैं। लोग 101 और 01975-228101 और 7018089782 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीमें तत्काल राहत के लिए एक्शन में आएंगी।