हिमाचल में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो आईपीएस सहित 10 अधिकारियों के तबादले
प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और दस एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
शिमला
आईपीएस स्तर पर अहम बदलाव
सरकार की अधिसूचना के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. खुशाल चंद शर्मा को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सेकेंड आईआरबीएन सकोह (कांगड़ा) के कमांडेंट और एसटीएफ धर्मशाला जोन के एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
वहीं 2017 बैच के आईपीएस अशोक रतन, जो वर्तमान में कांगड़ा के एसपी हैं, को सेकेंड आईआरबीएन सकोह का कमांडेंट और एसटीएफ धर्मशाला जोन के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
एचपीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
दिनेश कुमार को एसपी सीआईडी शिमला से एसपी (कल्याण) पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है। पंकज शर्मा को एसपी (कल्याण) से एसपी कारागार एवं सुधार सेवाएं शिमला बनाया गया है।
नवदीप सिंह को एएसपी सीआईडी से एएसपी देहरा, जबकि प्रमोद चौहान को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एएसपी तैनात किया गया है।
देवराज (एचपीएस 2019) को एसडीपीओ पधर से डीएसपी पुलिस मुख्यालय शिमला (लीव रिजर्व) भेजा गया है। लोकेंद्र सिंह (एचपीएस 2020) को एसडीपीओ पालमपुर से एसडीपीओ पधर (मंडी) स्थानांतरित किया गया है।
अमर सिंह को प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा से डीएसपी पुलिस मुख्यालय शिमला, कमल किशोर को सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय से प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा, जबकि एक अन्य कमल किशोर को आईजी कार्यालय (दक्षिणी रेंज) से एसडीआरएफ शिमला में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
गीतांजलि ठाकुर को पुलिस मुख्यालय से आईजी (दक्षिणी रेंज) शिमला की स्टाफ अधिकारी बनाया गया है।
सरकार के इस निर्णय को पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभिन्न विंग्स में रिक्त पदों को भरते हुए अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए हैं।