धर्मशाला के क्षेत्रों में 2 दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

By Ankita Published: 18 May 2024, 2:17 PM | Updated: 18 May 2024, 2:23 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले गांवों में 2 दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि 11 के.वी घरोह एवं घेरा फीडर के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते 20 मई (सोमवार) को घरोह फीडर तथा 22 मई (बुधवार) को घेरा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।