HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला बस स्टैंड के नजदीक दर्दनाक बस हादसा हुआ। पंजाब रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस में टक्कर हो गई, जिसमें स्कूल बस के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय स्कूल बस में केवल चालक ही था, जो बच्चों को घर से स्कूल ले जाने के लिए रवाना हुआ था।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप के मैकेनिक और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्कूल बस का दरवाजा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला। चालक को तत्काल धर्मशाला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों बसों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे के बाद धर्मशाला बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





