लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धारकंडी क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सीएम सुक्खू से हुई चर्चा

Ankita | 14 नवंबर 2023 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पूछा कुशलक्षेम

HNN/ शिमला

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का उनके शिमला आवास में जाकर कुशलक्षेम पूछा तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विस के धारकंडी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बरनेट घेरा सड़क तथा भितलु चमियारा कूट सड़क,चनोघाट से लांगा पलून,पलोथा सुखुघाट चमियारा के लिए एंबुलेंस सड़क तथा निहारकी से जनझराला के लिए एम्बुलेंस सड़क बनाने का आग्रह किया।

इसके अतिरिक्त सल्ली में पटवार घर बनाने की मांग, भलेड को नया पटवार सर्कल बनाने, करेरी पटवार सर्कल को धर्मशाला तहसील से जोड़ने तथा कुठारना में जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक सबसेन्टर खोलने की मांग उठाई गई है।

उन्होंने वन विभाग का रेंज ऑफिस खोलने, मोबाइल के सिग्नल की समस्या को दूर करने के लिए टावर लगाने की मांग, जीपीएस नोली में कमरों की मरम्मत, चनोघाट से नोली तक एम्बुलेंस सड़क,नोली में रेन शेल्टर बनाने की मांग, नोली में पार्किंग बनाने की मांग, पलून में गॉर्ड घर बनाने की मांग, पशु डिस्पेंसरी खोलने की मांग प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दिलखोलकर सौंगतें दी हैं।

भविष्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव मदद देने के लिए उचित कदम उठाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ कार्य आरंभ किया है ताकि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]