लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यरेसी प्री वर्ल्ड कप का हुआ शुभारंभ

Ankita | 14 नवंबर 2023 at 10:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर- विधायक सुधीर शर्मा

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की टेक आफ साइट में हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर टेक आफ करवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह पहला मौका है जब जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के निकट पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कप में करीब 90 प्रतिभागियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। पहले दिन केवल ट्रायल उड़ाने हुई। प्रतिभागियों की फाइनल सूची मंगलवार सुबह जारी की जाएगी।

इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान की कंडीशन और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है और इस दिशा में यह भी एक कदम है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए नरवाणा एडवेंचर क्लब ने कड़ी मेहनत की है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]