Loading...

नहीं रहा हमेशा मुस्कुराने वाला व जिंदादिल इंसान अनजुमन शेख

By Ankita Published: 3 Jul 2024, 8:10 PM | Updated: 3 Jul 2024, 8:39 PM 1 min read

परिवार में बीस दिन में दूसरी मौत, शहर में शोक की लहर

HNN/नाहन

सिरमौर ज़िला के मुख्यालय नाहन ने एक जिंदादिल व हमेशा मुस्कुराने वाला युवा व्यवसाई खो दिया है। नाहन शहर के गुन्नू घाट के इलेक्ट्रिकल व आर्म्ड के व्यापारी अंजुमन शेख का अचानक निधन हो गया है, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीती रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी थी, फिर भी वे अपनी सेहत को लेकर ठीक महसूस कर रहे थे। उनकी नियमित जांच और इलाज चल रहा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्थिति संभल नहीं पाई और उनका निधन हो गया।

बड़े भाई मुमताज शेख ने बताया कि रात तक सब कुछ ठीक था। रात 8 बजे दुकान बंद करने के बाद अनजुमन घर आए थे। उन्होंने ठीक से खाना खाया और सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन रात 10 बजे के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

मुमताज शेख ने बताया कि रात सवा 12 बजे अनजुमन को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें तुरंत पीजीआई रैफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, वहां पहुंचते ही अनजुमन को मृत घोषित कर दिया गया।

Tags: