नहीं रहे हिमाचल के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भूपेंद्र रावत
84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
HNN/ नाहन
हिमाचल के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भूपेंद्र सिंह रावत का निधन हो गया है। वे 84 साल के थे। उन्होंने गुजरात के सूरत में अंतिम सांस ली। आज सूरत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि भूपेंद्र सिंह रावत का संबंध नाहन शहर के कैंट क्षेत्र से था।
उन्होंने शुरू में सेना में सेवाएं दीं और गोरखा ब्रिगेड का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वह मफतलाल फूटबाल क्लब के लिए खेले। भूपिंदर सिंह रावत पहले हिमाचली खिलाड़ी थे, जिन्होंने फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बाद में वह गुजरात के सूरत में बस गए। गत शनिवार को उनका निधन हो गया।
भूपेंद्र रावत के निधन से फुटबॉल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब हो कि एक समय में नाहन का फुटबॉल देशभर में अपनी एक अलग पहचान रखता था, लेकिन धीरे-धीरे शहर ने अपनी इस पहचान खो दिया। उधर, नाहन शहर के कई फुटबॉल प्रेमियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।