लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश, 272 पौधे बरामद

PARUL | 9 अप्रैल 2024 at 8:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के तहत नाहन पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान संजीव सैनी उर्फ संजू निवासी गांव जाबल का बाग, नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संजीव सैनी उर्फ संजू ने अपने खेतों में अफीम के पौधे की खेती कर रखी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर दबिश दी और खेतों में उगाए गए अफीम के कुल 272 पौधे बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने अफीम के पौधों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]