Loading...

नाहन में तृतीय सोपान जांच एवं राज्यपाल पुरस्कार तैयारी शिविर शुरू

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

शिविर में 107 स्काउट मास्टरस एवं गाइड कैप्टन ले रहे भाग

HNN/ नाहन

भारत स्काउटस एवं गाइड्स एसोसिएशन जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर एवं राज्यपाल पुरस्कार पूर्व तैयारी शिविर का आयोजन एसएफडीए हाल में आयोजित किया गया।

जिला सिरमौर सयोंजन आयुक्त डा. संजीव अत्रि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 107 स्काउट मास्टरस एवं गाइड कैप्टन भाग ले रहे हैं। स्काउटस गाइड शिविर में 34 स्काउट्स एवं गाइडस 24 जून से रिवाल्सर में अयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर की पूर्व तैयारियों के लिए भी जुड़े हैं।

शिविर में तृतीय सोपान की जांच परीक्षा के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सुषमा अत्री, जिला प्रशिक्षण आयुक्त वीर सिंह, जिला ग्रोथ समन्वयक सुशील कुमार, जिला संयोजन आयुक्त विजय शर्मा, शालिनी तथा प्रोमिला शर्मा शिविरों को संचालित करने में सहयोग दे रहे हैं। वहीं लक्ष्मी कान्ता भोजन व्यवस्था देख रही है।