निजी भूमि पर उगाए अफीम के 192 पौधे, आरोपी गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ने गंडियार गांव में एक व्यक्ति द्वारा लगाए गए अफीम के 192 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान बबलू राम निवासी गंडियार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ कांगड़ा की टीम को सूचना मिली कि बबलू राम ने निजी भूमि पर अफीम की खेती की हुई है।
टीम ने सूचना के आधार पर बबलू राम की निजी भूमि पर दबिश दी और अफीम के 192 पौधे बरामद किए। जिसके बाद उन्होंने उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।