Loading...

नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम….

By Ankita Published: 5 Jul 2024, 3:41 PM | Updated: 5 Jul 2024, 3:44 PM 1 min read

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी की नई एग्जाम डेट जारी कर दी है। यह परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

दो शिफ्ट में आयोजित होने वाले नीट पीजी एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी जाएगी।

दरअसल, नीट पीजी का आयोजन 23 जून को किया जाना था, जिसे नीट यूजी और यूजीसी नेट पेपर लीक विवाद के बीच इसे 22 जून को निर्धारित समय से 12 घंटे से भी कम समय पहले परीक्षा की अखंडता के उल्लंघन के प्रयास का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया गया था।

Tags: