Loading...

नेपाली युवक के साथ डंडे से की मारपीट, मामला दर्ज

By Ankita Published: 18 May 2024, 1:12 PM | Updated: 18 May 2024, 1:12 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना लंबागांव के तहत नेपाली मूल के व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला समाने आया है। विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि सुरेश कुमार ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा, जिसमें उसके शरीर पर चोटें आई हैं और वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

पीड़िता नेपाली युवक विनोद कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने विनोद कुमार का मेडिकल करवाकर के हार निवासी सुरेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नेपाली युवक ने बताया कि गांव में पेट्रोल पंप के पास उसकी सोल वनेहड़ पंचायत के हार गांव के ही सुरेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

जिसके बाद सुरेश कुमार ने उसके साथ डंडे से मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुआ है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।