Loading...

न्यायालय परिसर नाहन में कल होगा भंडारा

By PARUL Published: 21 Apr 2024, 3:31 PM | Updated: 21 Apr 2024, 3:32 PM 1 min read

HNN/नाहन

बार एसोसिएशन नाहन की ओर से 22 अप्रैल यानी सोमवार को न्यायालय कैंपस में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ और पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद 11:30 बजे से सार्वजनिक भंडारा शुरू होगा।

एसोसिएशन के प्रधान अमित अत्री के नेतृत्त्व में यह पहला भंडारा है। उन्होंने शहर के तमाम लोगों से आह्वान किया कि इस भंडारे में भाग लेकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।