Loading...

पधर के हर्डगलू मैदान में इस दिन होंगे वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट…

By Ankita Published: 4 Jul 2024, 8:04 PM | Updated: 4 Jul 2024, 8:09 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल पधर के तहसीलदार भावना वर्मा अतिरिक्त कार्यभार उपमंडला अधिकारी नागरिक पधर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पधर में 27 जुलाई 2024 को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट हेतु तिथि निर्धारित की गई है।

ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग हर्डगलू मैदान में किए जाएंगे हेतु स्लॉट 24 जुलाई 2024 से खोल दिए जाएंगे। वाहनों की पासिंग हेतु संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे फीस और टैक्स की ऑनलाइन रिसिप्ट ही मान्य होगी।

इसके साथ ही यह भी अवगत किया जाता है कि सभी निर्धारित तिथि को संबंधित दस्तावेजों सहित 10:00 बजे प्रातः निश्चित स्थान पर पहुंच जाएं। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी का भी ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।