पधर में 28 मार्च को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, स्लॉट बुकिंग अनिवार्य
पधर
हरड़गलू मैदान में होगी प्रक्रिया, सभी संबंधित सुबह 10 बजे तक दस्तावेजों सहित पहुंचे
ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग की तिथि घोषित
वाहन पंजीयन व अनुज्ञप्ति अधिकारी पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी दी है कि उपमंडल पधर में 28 मार्च, 2025 को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
हरड़गलू मैदान में होगी प्रक्रिया
ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग प्रक्रिया हरड़गलू मैदान में की जाएगी। इसके लिए स्लॉट पहले ही खोले जा चुके हैं और बिना स्लॉट बुकिंग किसी का भी टेस्ट नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन शुल्क और टैक्स रसीद अनिवार्य
वाहनों की पासिंग के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करना आवश्यक है। इसमें विशेष रूप से ऑनलाइन फीस और टैक्स की रसीद ही मान्य होगी।
समय पर पहुंचने की अपील
सभी आवेदकों को यह भी सूचित किया गया है कि वे 28 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक हरड़गलू मैदान में वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित रहें। दस्तावेज अधूरे होने या निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने की स्थिति में परीक्षण नहीं किया जाएगा।