Loading...

पालमपुर में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, टांडा रेफर

By NEHA Published: 24 Oct 2024, 2:43 PM | Updated: 24 Oct 2024, 2:43 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले के पालमपुर के घुग्घर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तभी एक बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय छांगा राम के रूप में हुई है।

हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना का घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिससे जांच में मदद मिलेगी। पुलिस आरोपी बाइक चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।