पुलिस ने करियाना स्टोर से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस थाना भरमौर के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी व अंग्रेजी शराब की 42 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र उतम चंद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संजीव कुमार के करियाना स्टोर से देसी व अंग्रेजी शराब की 42 पेटियां बरामद की है।
बरामद की गई शराब में देसी शराब की 1 व बीयर की 5 व अन्य 36 पेटियां अंग्रेजी शराब की है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में मामला दर्ज किया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।