पुलिस ने घर में दबिश देकर चरस के साथ दबोची महिला
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने एक महिला को 216 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी महिला की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ज्वाली की टीम को गुप्त सूचना मिली कि भोलखास में एक घर में चरस रखी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 216 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।