Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया पंजाब का व्यक्ति

PARUL • 19 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में थाना कोट पुलिस ने बैहल में पंजाब के एक व्यक्ति से 2.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने बैहल में गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। संबंधित व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 2.82 चिट्टा बरामद किया।

आरोपी की पहचान बलजिंद्र सिंह निवासी वानी डाकघर गंगूवाल 5 तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।