लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने पकड़ी 82 कैन स्पिरिट और 9 लाख की नकदी, आरोपी गिरफ्तार

Ankita | 9 अप्रैल 2024 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते थाना डमटाल पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता नशे के खिलाफ मिली है। बता दें पुलिस ने छानबीन करने पर जमीन फर्श के नीचे तहखाना से स्पिरिट के 82 कैन बरामद किए। इसमें 3280 लीटर स्पिरिट की मात्रा बताई जा रही है।

आरोपी के पास से 9,09,450 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान राकेश्वर सिंह निवासी सुरजपुर के रूप में हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि थाना डमटाल के अंतर्गत गांव सूरजपुर में एक व्यक्ति बाहरी राज्यों से स्पिरिट लाकर उसे गांव छन्नीबेली में अवैध शराब बनाने के लिए सप्लाई करता है जिस पर पुलिस उस पर लगातार निगाह रख रही थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापामारी की तो तहखाना में स्पिरिट के कुल 82 कैन पकड़े।लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी यह स्पिरिट आरोपी हरियाणा से करीब दो ढाई हजार रुपये के हिसाब से लेकर आता था और तीन से चार हजार रुपये में इसको गांव छन्नी बेली में अलग-अलग लोगों को बेचता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]