Loading...

पुलिस ने मकान में दबिश देकर बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज

By PARUL Published: 12 May 2024, 4:20 PM | Updated: 12 May 2024, 5:53 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से 5 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करण सिंह पुत्र उधम सिंह गांव पपलाह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना घुमारवीं को सूचना मिली कि करण सिंह अपने मकान में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने करण सिंह के रिहायशी मकान दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के बरामदे के सामने बनाए स्टोर से देसी शराब की 5 पेटियां बरामद हुई।

पुलिस ने जब आरोपी से इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।