लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बंगाणा अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा में स्थित नागरिक अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होगी। यह जानकारी विधायक विवेक शर्मा ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और अस्पताल में कैंटीन भी खोली जाएगी।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा नागरिक अस्पताल बड़सर के बाद क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है, जिसके साथ 20 किलोमीटर के दायरे में हजारों परिवार जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक के बाद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार और रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]