लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बिजली सब्सिडी में बड़ा बदलाव, औद्योगिक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी एक रुपये की सब्सिडी

NEHA | 20 सितंबर 2024 at 10:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये की सब्सिडी बंद कर दी है। इसके अलावा, घरेलू उपभोक्ताओं को अब 300 यूनिट तक ही सब्सिडी की राहत मिलेगी। इस बदलाव के बाद 1 अक्टूबर से नई दरों के तहत बिजली बिल जारी होंगे।

इस फैसले से सरकार को सालाना करीब 700 करोड़ रुपये के राजस्व की बचत होगी। हालांकि, छोटे उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली शुल्क को 11 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया है। मध्यम उद्योगों का बिजली शुल्क 17 से घटाकर 10.5 फीसदी किया गया है। सीमेंट और स्टोर क्रशर के अलावा अन्य बड़े उद्योगों का बिजली शुल्क 19 फीसदी से कम कर 16.5 फीसदी किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बदलाव के बावजूद, हिमाचल प्रदेश में पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]