मंडी-पठानकोट एनएच पर चलती कार में भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर राख

By PARUL Published: 20 Mar 2024, 8:04 PM | Updated: 20 Mar 2024, 8:04 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पठानकोट-मंडी मार्ग पर पधर के कोटरोपी में एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार राजस्थान के जयपुर निवासी कार सवार अरुण चौधरी और अमन यादव हिमाचल घूमने आए थे। ये लोग धर्मशाला से कुल्लू मनाली जा रहे थे। इसी दौरान सदवाड़ी मोड़ के पास दोपहर 3 बजे के करीब कार में अचानक ही आग भड़क गई। आग लगने की खबर लगते ही कार में सवार दोनों युवक जल्दी से बाहर निकले।

देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कार चंद मिनटों में ही पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।