Loading...

मंडी में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

By PARUL Published: 7 Nov 2024, 2:50 PM | Updated: 7 Nov 2024, 2:51 PM 1 min read

Himachalnow/मंडी

मंडी में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में नरेश कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हुई जब वह अपने भाई के घर से पैदल ही अपने घर लौट रहा था और रास्ता तंग और अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया।

दूसरी घटना में शेर सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हुई जब वह जंगल में भेड़-बकरियां चराने गया था और अचानक उनका पैर फिसल गया और खाई में गिर गए।

दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।