Loading...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में सोलर प्लांट लगाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।

By PARUL Published: 14 Nov 2024, 9:52 PM | Updated: 15 Nov 2024, 10:01 AM 1 min read

Himachalnow/शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में सोलर प्लांट लगाने में कोई अड़चन नहीं आएगी। इसके लिए सरकार प्रक्रिया को सरल बनाएगी। सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कम एंड इंस्टाल सोलर पावर प्रोजेक्ट पहल पर कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में निजी क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने वाले युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री ने विद्युत बोर्ड का राजस्व और संसाधन बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न उपक्रमों व परियोजनाओं से ऊर्जा की खरीद व व्यय संबंधित पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्युत की विवेकपूर्ण खरीद और संसाधनों के सदुपयोग पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने विद्युत बोर्ड में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडल और वृत्त स्तर पर होने वाले तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।