Loading...

यूजीसी नेट के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन…

By PARUL Published: 11 May 2024, 8:11 PM | Updated: 11 May 2024, 8:11 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2024 जून सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को अब 15 मई कर दिया गया है।

यह जानकारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी गई है। इससे पहले यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 मई थी।

यूजीसी नेट आवेदन पत्र में सुधार 18 मई तक किया जा सकता है। यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन 18 जून को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।