लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेंगी कुडला स्कूल की तीन बेटियां

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 11:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

हाल ही में जिला स्तर पर आयोजित अंडर 14 तथा अंडर 19 की बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडला खरक की छात्राओं ने इतिहास बनाया। दोनों ही वर्गों की खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने एथलेटिक्स की रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की, जो कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय की बालिका गुलशन को जिला स्तर पर बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। गुलशन ने 400 मीटर तथा 600 मीटर रेस में जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीता और अब राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेगी। इसके साथ-साथ अंडर 19 वर्ग में तनुक्षा पुत्री प्रेमपाल ने लॉन्ग जंप तथा हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वर्षा चौहान पुत्री जसवंत सिंह ने 800 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा 400 मीटर रेस में रजत पदक जीता। अब ये तीनों बेटियां राज्य स्तर पर सिरमौर जिले का नेतृत्व करेंगी। कुडला स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धनबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में न तो कोई पीईटी है और न ही कोई डीपी मौजूद है, इसके अलावा विद्यालय के खेल के मैदान की स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है, उसके बावजूद भी इस विद्यालय के छात्र जिला और राज्य स्तर पर खेलकूद में नाम रोशन कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]