लोक सेवा आयोग ने पीजीटी पदों के लिए इस दिन तक बढ़ाई आवेदन की तिथि….
HNN/शिमला
राज्य लोक सेवा आयोग ने पीजीटी पदों के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्न ने बुधवार को आवेदन की तिथि बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी की। स्कूल लेक्चर के विभिन्न विषयों के विज्ञापित किए गए 585 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है।
बता दें रात 11:59 तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पदों के लिए कमीशन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग की ओर से पहले पीजीटी पदों के लिए आवेदन की तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन की तिथि बढ़ाने की लगातार मांग उठाने के बाद लोक सेवा आयोग ने यह फैसला किया है।