Loading...

ब्लॉक बंगाणा में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए एम3एम फाउंडेशन की पहल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

एम3एम फाउंडेशन ने बंगाणा ब्लॉक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत 25 पंचायतों में युवाओं और स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों और चुनौतियों को समझा गया। फाउंडेशन ने कौशल विकास और रोजगार आधारित प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया।

ऊना

उप-मंडल बंगाणा ब्लॉक की एम3एम फाउंडेशन द्वारा युवाओं और महिला के स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत 22 स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से ब्लॉक की 25 पंचायतों में करीब 3000 युवाओं तक पहुंच बनाई गई और सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में 5-5 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिलाओं के कार्यों, आजीविका के साधनों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने पर विशेष ध्यान दिया गया।

फाउंडेशन ने पाया कि पंचायत स्तर पर वित्तीय सहायता, बेहतर बाजार संपर्क, प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है, जिससे उनकी आय में स्थिरता और वृद्धि सुनिश्चित हो सके।इसके साथ ही कौशल विकास को बढ़ावा देते हुए 57% युवतियों और 43% युवकों से उनकी रुचियों और करियर से जुड़ी आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने की सोच स्पष्ट रूप से सामने आई। साथ ही स्थानीय उद्योगों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को रोजगार की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर भी जोर दिया गया।

एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी डॉ० पायल कनोड़िया ने बताया कि थाना कलां में “ इम्पोवर अकेडमी फॉर स्किल ” की स्थापना की जा रही है। यह संस्थान महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

Related Topics: