Loading...

वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुई नोगली-तकलेच सड़क

By Ankita Published: 18 Aug 2024, 10:00 PM | Updated: 18 Aug 2024, 10:00 PM 1 min read

16 अगस्त की रात को बादल फटने से ध्वस्त हुई थी सड़क

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल के डमराली में नोगली-तकलेच सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई है। सड़क बहाल होते ही मार्ग पर सेब से लदे ट्रक और पथ परिवहन निगम की बस दौड़ी। मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर उपमंडल के डमराली नाले में 16 अगस्त शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे बादल फटा। बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। हालाँकि इस घटना में किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ था।

रविवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और एसपी संजीव गांधी सड़क बहाल होने के बाद तकलेच में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बागवानों के सेब से लदे ट्रक और पिकअप आदि वाहन फंसे हुए थे। सड़क बहाल होते ही सेब से लदे वाहनों और पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने से हजारों लोगों सहित बागवानों ने राहत की सांस ली है।