Loading...

विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

By Ankita Published: 30 Jun 2024, 1:04 PM | Updated: 30 Jun 2024, 1:04 PM 1 min read

HNN/ शिमला

विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत एचटी और एलटी लाइनों के मरम्मत के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विपिन कश्यप ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई को पुलिस परिसर, निर्माण भवन, बैनमोर, यूएस क्लब, मंत्रियों के आवास, रिच माउंट और मालरोड के आसपास के क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता विपिन कश्यप ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर करेगा।