विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप से लिया संन्यास
17 साल बाद टी20 चैंपियन बना भारत, पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है। 17 साल बाद भारत टी20 चैंपियन बना है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी। इसके बाद क्रिकेट फैन्स को कोहली और रोहित के टी20 से संन्यास से झटका भी लगा।
पहले विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 क्रिकेट मैच था तो वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। आईसीसी ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने लिखा, “विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया है।
टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई।