सिरमौर उत्सव -2024 : दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बेबी शो और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
HNN/नाहन
नाहन में आयोजित सिरमौर उत्सव-2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बेबी शो और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मॉडलिंग प्रतियोगिता में जज के रूप में राजित सिंह कंवर, अमित अत्रि और राजीव सोढ़ा ने विशेष भाग लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन से यह उत्सव सिरमौर की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई प्रतिभाओं को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडस्ट्रियलिस्ट सुखविंदर सिंह थे। स्टेपको संस्था द्वारा आयोजित यह उत्सव सिरमौर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।