ऊना की 12 वर्षीय रेसलर वारिका को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर किया गया सम्मानित
ऊना की 12 वर्षीय रेसलर वारिका को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर किया गया सम्मानित
जिला ऊना की 12 वर्षीय रेसलर वारिका ने अंडर-14 स्कूल नेशनल गेम्स छात्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर समता आंदोलन हिमाचल प्रदेश इकाई ऊना द्वारा उसे सम्मानित किया गया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर किया गया सम्मानित
जिला ऊना की 12 वर्षीय उभरती रेसलर वारिका पुत्री रवि निवासी जनकौर को समता आंदोलन हिमाचल प्रदेश इकाई ऊना द्वारा अंडर-14 स्कूल नेशनल गेम्स छात्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वारिका की उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा, कि कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है और इससे अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में समता आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य ने वारिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और वारिका की यह सफलता भी उसी का उदाहरण है।
कार्यक्रम में अन्य सदस्य भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ० शंकुतला आर्य, डॉ० दीपक आर्य, डॉ० प्रवीणता आर्य, मीडिया प्रभारी जतिंद्र कंवर, मुनिन्द्र अरोड़ा, रवि सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने वारिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उसे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।