लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर जिले के सिनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ सुधी गुप्ता का रोहड़ू में ट्रांसफर, महिलाओं को होगी परेशानी

PARUL | 19 सितंबर 2024 at 8:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/पांवटा साहिब

कांग्रेस सरकार ने सिरमौर जिले के सिनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ सुधी गुप्ता का ट्रांसफर शिमला के रोहड़ू में कर दिया है। इस निर्णय से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलावा शिलाई, रेणुका जी, नाहन की सैंकड़ों गर्भवती महिलाएं प्रभावित होंगी। डॉ सुधी गुप्ता के जाने से पांवटा साहिब की गर्भवती महिलाओं को परेशानी होगी।

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में डॉ सुधी गुप्ता की देखरेख में हर महीने 150 से अधिक महिलाओं की नार्मल डिलीवरी होती थी। अब यह सुविधा भी गर्भवती महिलाओं से छीनी जा रही है। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हर रोज 400 के करीब गर्भवती महिलाओं की ओपीडी रहती है, जिसमें से 300 से अधिक महिलाओं का इलाज डॉक्टर सुधी द्वारा किया जाता था। उनके जाने से चार विधानसभा क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को मैंहगे अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ सुधी गुप्ता ने बताया कि अभी 5 दिन का समय है, जिसमें वह लगातार छुट्टी होने के बावजूद अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उनके जाने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]