Loading...

सिरमौर में 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Ankita Published: 15 Nov 2023, 7:39 PM | Updated: 15 Nov 2023, 7:39 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि आत्महत्या करने की क्या वजह रही होगी इस बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती मानसिक तौर पर परेशान रहती थी।

मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय अंशु पुत्री राम अचल निवासी पोस्ट ऑफिस बरवा तहसील अंबेडकर नगर फिरोजाबाद यूपी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवती पांवटा साहिब के रामपुर घाट में एक निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि युवती ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

जब परिजन घर लौटे तो अपनी बेटी को फंदा पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

Tags: